ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar News: उच्च शिक्षा विभाग का क्या होगा दायरा..? नीतीश सरकार ने 17...

Bihar News: उच्च शिक्षा विभाग का क्या होगा दायरा..? नीतीश सरकार ने 17 तरह की जिम्मेदारी दी, जानें...

उच्च शिक्षा विभाग को अब 17 महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा, संबंधित अधिनियमों का प्रशासन और विश्वविद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना शामिल है।

11-Dec-2025 06:03 PM

By Viveka Nand

Bihar News: नीतीश सरकार ने तीन नए विभाग बनाने का निर्णय लिया है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में तीन नए विभाग बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जिसमें युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सिविल विमानन विभाग शामिल है। वर्तमान में कार्यरत 45 विभागों के अलावा तीन नए विभागों का सृजन किया गया है। नए विभागों के गठन के बाद अब विभागों का क्या दायित्व होगा,कैबिनेट सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.  उच्च शिक्षा विभाग के जिम्मे 17 काम होंगे. 

उच्च शिक्षा विभाग के जिम्मे होंगे 17 तरह के कार्य

विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा एवं उससे संबंधित अधिनियमों का प्रशासन

विश्वविद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना 

सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक आदि क्षेत्रों में विश्वविद्यालय स्तर का शोध कार्य करने वाली संस्थाओं यथा के०पी०जायसवाल शोध संस्थान, ए०एन० सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान, जगजीवन राम संसदीय अध्ययन संस्थान, ललित नारायण मिश्र प्रबंधन संस्थान आदि का प्रशासनिक नियंत्रण 

विश्वविद्यालय शिक्षा से संबंधित शैक्षणिक परियोजनाओं के लिये न्यास एवं पुण्यार्थ अक्षय निधियों का प्रशासन 

विश्वविद्यालय से संबंधित विशेष अध्ययन एवं शोध की अभिवृद्धि 

उच्चतर शिक्षा संस्थाओं, शोध संस्थाओं तथा विज्ञान संस्थाओं में स्तरों का समन्वय और उनका निर्धारण 

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन) 

विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षा संस्थाओं में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों / कर्मचारियों के संबंध में नीति निर्धारण 

विभाग के अधीनस्थ सेवा करने वाले सभी पदाधिकारियों का नियंत्रण 

विभाग के दखल एवं अधिकार में स्थित सभी भवनों का प्रशासनिक प्रभार

विभाग से संबंधित शैक्षणिक अधिनियमों का प्रभार

भाषायी अकादमियों यथा संस्कृत अकादमी, प्राकृत अकादमी, पाली अकादमी, मैथिली अकादमी, मगही अकादमी, भोजपुरी अकादमी, बांग्ला अकादमी का गठन एवं उनका प्रशासनिक नियंत्रण

13. बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् 

14. बिहार हिन्दी ग्रन्थ अकादमी

 15. शिक्षक-शिक्षा तथा शिक्षक प्रशिक्षण 

16. विधि, प्रबंधन, प्रायोगिकी आदि विषयों में उच्चतर शिक्षा की व्यवस्था करनेवाले संस्थाओं का गठन, प्रबंधन एवं प्रशासन 

17. दूरस्थ शिक्षा