ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / बिहार पर खाड़ी देशों में तनाव का असर, विदेश में फंसे अपनों की...

बिहार पर खाड़ी देशों में तनाव का असर, विदेश में फंसे अपनों की सलामती की दुआ; परिवारों में बढ़ी चिंता

Bihar News: बिहार के मुंगेर में खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर महसूस किया जा रहा है। विदेश में काम कर रहे लोगों के परिवार उनके सुरक्षित लौटने की दुआ कर रहे हैं, लेकिन मिसाइल हमलों और उड़ान सेवाओं में व्यवधान से चिंता बढ़ गई है।

09-Mar-2026 01:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और जंग जैसे हालात का असर अब बिहार के मुंगेर तक महसूस किया जा रहा है। ईरान द्वारा कुवैत, दुबई और ओमान पर हमलों की खबरों के बाद वहां काम कर रहे लोगों के परिवारों में चिंता बढ़ गई है। मुंगेर के कई गांवों के दर्जनों लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं, इसलिए यहां के परिवार अपने अपनों की सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं।


मुंगेर सदर प्रखंड के सुजावलपुर, मिर्जापुर बरदह और आसपास के गांवों में इन दिनों बेचैनी का माहौल है। इन गांवों के करीब 70 लोग दुबई, कुवैत, सऊदी अरब और कतर जैसे देशों में काम करते हैं। इनमें से अधिकतर लोग अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य हैं, जो वर्षों से विदेश में रहकर घर का खर्च चलाते आ रहे हैं।


लेकिन हाल के दिनों में खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों की खबरों ने यहां के परिवारों की नींद उड़ा दी है। ईद के मौके पर करीब 40 से 50 लोग घर आने वाले थे और कई लोगों ने टिकट भी बुक कर लिया था। हालांकि, हालात बिगड़ने और उड़ान सेवाएं प्रभावित होने के कारण उनकी यात्रा रद्द हो गई, जिससे इस बार ईद की खुशियां भी फीकी पड़ गई हैं।


इसी बीच एक परिवार में बेटी की शादी की तैयारी भी चिंता के साये में आ गई है। मदीना बेगम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 30 मार्च को तय है। बेटी के पिता और भाई ने 15 मार्च को सऊदी अरब से घर आने के लिए टिकट भी करा लिया था, लेकिन हालात खराब होने के कारण उनकी यात्रा रद्द हो गई। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी में पिता और भाई का न होना बहुत दुखद होगा।


सुजावलपुर के रहने वाले मुहम्मद शहजाद ने बताया कि उनके भाई और अन्य रिश्तेदार दुबई में एयर कंडीशनर का काम करते हैं। वे भी ईद के मौके पर घर आने की तैयारी में थे, लेकिन मिसाइल हमलों की खबरों के बाद उनका आना मुश्किल हो गया है।


वहीं, विदेश में काम कर रहे कई लोग वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए अपने परिवार को वहां की स्थिति की जानकारी दे रहे हैं। परिजनों के मुताबिक कंपनियों ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उन्हें जमीन के नीचे बने बंकरों में रखा है, जहां खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि 4 मार्च के बाद से हमलों की घटनाएं फिलहाल थम गई हैं।


गांव में रह रहे परिवार के लोग रोज फोन पर अपने अपनों से संपर्क कर रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि जल्द हालात सामान्य होंगे और उनके अपने सुरक्षित घर लौट आएंगे। मुंगेर के इन गांवों में इन दिनों हर घर में एक ही प्रार्थना है कि खाड़ी देशों में शांति लौटे और वहां काम कर रहे लोग सुरक्षित अपने परिवार के पास वापस आ सकें।