BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
14-Jul-2022 07:30 AM
PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले अब लोगों को डराने लगे हैं। बुधवार को करीब 162 दिनों के बाद 565 संक्रमितों की पहचान की गई। अकेले पटना में 219 नए केस पाए गए हैं। इसके पहले दो फरवरी को 799 और चार फरवरी को 496 नए मरीज़ मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक़ संक्रमण के नए केस के मामले में बुधवार को पटना के बाद भागलपुर टॉप पर रहा। यहां 89 नए संक्रमित मिले, जो बेहद चिंताजनक माना जा रहा है। वहीं बांका में भी 38 नए मरीज़ों की पहचान हुई है, जबकि गया में 23, खगड़िया में 20, पूर्णिया में 19, मुजफ्फरपुर में 15, जहानाबाद में 12, सारण में 12, नालंदा में 10 और रोहतास में 9 केस पाए गए हैं। इसके अलावा अररिया, अरवल, दरभंगा में 7-7, मधेपुरा में 6, नवादा में 5 नए मरीज़ मिले हैं।
अब बिहार में कोरोना संक्रमण दर 0.47 प्रतिशत और पटना में संक्रमण दर 3.04 प्रतिशत हो गई है। भागलपुर में 1.35 प्रतिशत और बांका में 0.78 प्रतिशत है। आपको बता दें, बुधवार के बीच राज्य में 120293 कोविड जांच हुई। कोरोना के नए संक्रमित मिलने के बीच पहले से संक्रमित रहे 398 मरीज अब ठीक हो चुके हैं। बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से एक मौत भी हुई है।
जिस हिसाब से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वह लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए भी चिंता की बात है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में एक बार फिर कोरोना के गाइडलाइन्स जारी किए जा सकते हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य हो सकता है। इसमें मास्क लगाने पर ज़ोर दिया जा सकता है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और समय-समय पर हाथों को सेनिटाइज़ करना भी जरुरी होगा।