बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
18-Jul-2022 09:22 AM
PATNA : बिहार में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़ 20 जुलाई से बिहार में अच्छी बारिश के आसार हैं। फिलहाल राज्य के कई इलाकों में बूंदा-बांदी हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक़ 20 जुलाई से झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश न होने के कारण सबसे ज्यादा नुक्सान फसलों को हो रहा हैं। इससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक़,19 जुलाई को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 20 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों ने 20 जुलाई से बिहार में मौसम का तेवर बदलने के आसार जताए हैं। दरअसल, बिहार में अच्छी बारिश हुए लगभग 2 हफ्ते हो गए। साथ ही लोगों को तीखी शूप और गर्मी झेलनी पड़ रही है, जिसके कारण उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिहार में खेती पर बुरा असर पड़ रहा है।
मौसम विज्ञानियों ने 18 और 19 जुलाई को बूंदा बांदी की संभावना जताई है। वहीं, 20 और 21 जुलाई को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी ही। साथ ही किसान भी राहत की सांस लेंगे। मानसून पर निर्भर रहने वाले फसलों के लिए यह बारिश काफी अहम होगी। आपको बता दें, धान की खेती के लिए पानी की भारी मात्रा में जरूरत होती है। अभी से भी अगर अच्छी बारिश हो जाए तो धान के फसल लहलहा उठेंगे।