बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
26-May-2021 08:02 AM
PATNA : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान यास का असर 26 मई की शाम से बिहार पर पडने लगेगा. बुधवार की देर शाम से बिहार के कई जिलों में इसके कारण बारिश से लेकर आंधी-पानी औऱ वज्रपात की आशंका है. 30 मई तक बिहार में यास का असर रहने की आशंका है. हम आपको विस्तृत जानकारी दे रहे हैं कि यास के कारण किन जिलों में कितना असर होगा.
इन जिलों में सबसे पहले होगा असर
मौसम विभाग से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक बिहार के कुल 26 जिलो में यास के कारण भारी बारिश की आशंका है. आज यानि 26 मई की देर शाम यास बिहार में प्रवेश कर जायेगा. बिहार के जमुई, लखीसराय, शेखपुरा औऱ बांका जैसे जिलों में सबसे पहले यास का असर दिखाई पड़ेगा. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पटना, गया समेत बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 56 किलोमीटर की रफ्तार से हवायें चलेंगी. बिहार में 30 मई तक यास का असर देखा जा सकता है, जिस दौरान आंधी से लेकर भारी बारिश औऱ वज्रपात की आशंका है. बिहार में 64 से लेकर 160 मिमी तक बारिश हो सकती है.
बिहार के किन जिलों में कितना होगा असर
पटना-भारी बारिश की संभावना-27 मई की सुबह से 28 मई की सुबह तक
अररिया-भारी बारिश की संभावना-आज रात दो बजे से 28 मई की सुबह तक
अरवल-भारी बारिश की संभावना-आज रात दो बजे से 28 मई की सुबह तक
औऱंगााबाद-भारी बारिश की संभावना-आज रात दो बजे से 27 मई की रात तक
बांका-भारी बारिश की संभावना-आज रात 10 बजे से 27 मई की शाम तक
बेगूसराय-भारी बारिश की संभावना-आज मध्य रात्रि से 27 मई की रात तक
भागलपुर-भारी बारिश की संभावना-27 मई की सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक
भोजपुर-मध्यम बारिश की संभावना-27 मई की सुबह से 28 मई की सुबह 11 बजे तक
दरभंगा-भारी बारिश की संभावना-27 मई की सुबह से 28 मई की सुबह तक
मोतिहारी-मध्यम बारिश की संभावना-27 मई की सुबह 11 बजे से 28 मई की सुबह तक
गया-भारी बारिश की संभावना-आज मध्य रात्रि से 27 मई की दोपहर तक
जमुई-भारी बारिश की संभावना-आज रात 11 बजे से 27 मई की देर रात तक
जहानाबाद-भारी बारिश की संभावना-आज देर रात से 28 मई की शाम तक
कटिहार-मध्यम बारिश की संभावना-आज देर रात से 27 मई की सुबह तक
किशनगंज-मध्यम बारिश की संभावना-27 मई की सुबह से 27 मई की देर रात तक
लखीसराय-भारी बारिश की संभावना-26 मई की देर रात से 27 मई की देर रात तक
मधेपुरा-भारी बारिश की संभावना-27 मई की सुबह 2 बजे से 28 मई की सुबह 11 बजे तक
मधुबनी-भारी बारिश की संभावना-27 मई की सुबह 5 बजे से 28 मई शाम 5 बजे तक
मुंगेर-भारी बारिश की संभावना-आज देर रात से 27 मई की रात 11 बजे तक
मुजफ्फरपुर-भारी बारिश की संभावना-27 मई की सुबह 5 बजे से 28 मई 5 बजे शाम तक
नालंदा-भारी बारिश की संभावना-27 मई की सुबह से 28 मई की सुबह तक
11 डिग्री तक गिरेगा तापमान
यास तूफान के कारण आने वाली आंधी-पानी के कारण बिहार में रात के तापमान में 3 से लेकर 11 डिग्री तक की कमी आने की संभावना है. हालांकि पिछले तीन दिनों से तूफान का असर बिहार में देखने को मिल रहा है. बिहार के पूर्वी हिस्से के कई जिले में बारिश हुई है औऱ तापमान में गिरावट आयी है. राजधानी पटना समेत कई औऱ जिलों में बादल छाये है. इससे भी रात का तापमान गिरा है.
पटना से उड़ने वाले 21 विमान औऱ तीन ट्रेन से रद्द
तूफान के मद्देनजर पटना से उडने वाले 21विमानों को अगले तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. पटना से कोलकाता जाने वाली तीनों फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. हालांकि विमान कंपनियों की ओऱ से कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट बुधवार को बद रहेगा लिहाजा वहां से कोई विमान परिचालन नहीं होगा. उधर राज्य में तीन ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है.