ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / बिहार में खत्म हो गया यास चक्रवाती तूफान का असर, अब 13 जून...

बिहार में खत्म हो गया यास चक्रवाती तूफान का असर, अब 13 जून को मानसून की एंट्री

31-May-2021 07:54 AM

PATNA : बिहार में याद चक्रवाती तूफान का असर अब खत्म हो गया है। लगभग 3 से 4 दिनों तक बिहार में याद चक्रवाती तूफान सक्रिय रहा और इसके कारण सूबे के लगभग हर जिले में बारिश भी हुई लेकिन अब चक्रवाती तूफान का असर खत्म होने के बाद द्वारा एक बार फिर से ऊपर जाने लगा है। बारिश के बाद नमी की मात्रा काफी बढ़ गई है। अब बिहार में मानसून का इंतजार शुरू हो गया है। 


मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक के 13 जून को बिहार में मानसून की एंट्री हो जाएगी। मानसून पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले साल मानसून के बिहार में प्रवेश करने के तय समय में बदलाव किया गया हैम इसके लिए सूबे में 4 ग्रीड प्वाइंट तय किए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की पहली बारिश पूर्णिया में 13 जून को जबकि पटना और गया में 16 जून को होने के आसार हैं। छपरा जैसे जिले में 18 जून तक मानसून सक्रिय हो जाएगा।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक यास चक्रवाती तूफान की वजह से मानसून के रफ्तार में तेजी आई है। एक-दो दिनों में इसके केरल तट पर टकराने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग की राय से अलग स्काईमेट ने कहा है कि देश में मानसून सक्रिय हो चुका है। आपको बता दें कि लगभग एक दशक के बाद बीते साल देश में मानसून सही समय पर पहुंचा था। साल 2019 तक मानसून के बिहार पहुंचने का मानक समय 12 जून था। रविवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश की सूचना मिली है हालांकि पटना गया समेत तमाम जिलों में अच्छी खासी धूप निकली रही और पारा भी ऊपर चढ़ा है।