ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / बिहार के ग्रामीण इलाकों में अब ऐसे चलेगा कोरोना टीकाकरण अभियान, ग्राम सभा...

बिहार के ग्रामीण इलाकों में अब ऐसे चलेगा कोरोना टीकाकरण अभियान, ग्राम सभा में दी जाएगी वैक्सीन

09-Feb-2022 07:04 AM

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर अब खत्म होने के कगार पर है और ऐसे में राज्य सरकार कोरोना टीकाकरण अभियान को और ज्यादा रफ्तार देने के लिए तैयार नजर आ रही है। बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान ने अब तक का रिकॉर्ड बनाया है और अब नए लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य विभाग में ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अभियान को ज्यादा मजबूती देने का फैसला किया है। गांव के लोगों में अभी भी टीकाकरण को लेकर थोड़े भ्रम की स्थिति है। इसे देखते हुए अब ग्राम सभा की बैठक बुलाकर बुजुर्गों और किशोरों को टीका देने का फैसला किया गया है। अगर यह अभियान सफल रहा तो राज्य के अंदर शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। 


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर के दौरान किशोरों को कोरोना टीका की पहली खुराक और 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को, जो पहले ही कोरोना टीका की पहली और दूसरी खुराक ले चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज या टीके की तीसरी खुराक दी जानी है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर टीका नहीं लेने वाले किशोरों और बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें टीका दिया जाएगा।


कोरोना टीकाकरण को सफल बनाने के लिए हर दो पंचायत पर एक कोरोना टीकाकरण टीम तैनात की जाएगी। जिसमें एक एएनएम और दो स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे। इनका काम ग्राम सभा के आयोजित होने वाले दिन सभी किशोरों और बुजुर्गों को टीके की खुराक देनी होगी। यह टीम पूरे पंचायत में घूम कर वैसे लोगों को टीका देगी जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है। आपको बता दें कि राज्य में 8078 ग्राम पंचायतें हैं और ये अभियान ग्रामीण स्तर पर सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा।