ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / बिहार में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार: गया में फिर मिले 14...

बिहार में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार: गया में फिर मिले 14 नए संक्रमित, अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

03-May-2023 01:13 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. साथ ही गया जिले में आए दिन लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे है.  जिले में फिर अलग-अलग जगहों से 14 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं. जिसके बाद से जिला प्रशासन अलर्ट है. वहीं नए संक्रमितों की पहचान से जिले के लोग भी परेशान हैं. फिलहाल जिले में इन नए संक्रमितों के मिलने के बाद सक्रिय कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 86 पहुंच गया है.


बता दें गया के ANMMCH में आरटी-पीसीआर जांच में 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी हैं. फिलहाल सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है. जिसको लेकर में सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि मंगलवार को गया जिले के अलग-अलग जगहों से 14 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. और तो सोमवार को भी दो कोरोना संक्रमित मिले थे.


जिसके बाद से अब तक जिले में 86 एक्टिव केस हैं. सभी मगध मेडिकल हॉस्पिटल  में आरटी-पीसीआर की जांच में संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमित मरीज चार दिनों के अंदर ही नेगेटिव रिपोर्ट भी आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें और भीड़ वाले क्षेत्र में मास्क का जरुर प्रयोग करें.