बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
05-Sep-2022 06:31 AM
PATNA : राज्य में नगर निकाय चुनाव की घोषणा का इंतजार बेसब्री से हो रहा है लेकिन नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले तबादलों का दौर शुरू होने वाला है। दरअसल नगर निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य के नगर निकायों और वार्डों में 3 साल या उससे ज्यादा अरसे से जमे स्थायी और दैनिक कर्मियों को तत्काल हटाने का फैसला लिया गया है। इन सभी का तबादला दूसरी जगह पर तय माना जा रहा है। नगर विकास एवं आवास विभाग में इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।
विभागीय उप निदेशक के बुद्ध प्रकाश में सभी नगर निगम के कमिश्नर और नगर पंचायत के साथ-साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों को आदेश दिया है। सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि राज्य के नगर निकायों और नगर पालिका चुनाव को देखते हुए जल्द ही आचार संहिता लागू होने की उम्मीद है। ऐसे में चुनाव से पहले वार्ड स्तर तक वैसे कर्मियों का तबादला दूसरी जगह किया जाए जो 3 साल या उससे अधिक अरसे से एक ही वार्ड में पदस्थापित हैं। तबादले का आदेश बिना देरी किए जारी करने का निर्देश दिया गया है।
विभाग की तरफ से दिशा निर्देश जारी रखें के बाद अब इंतजार है, तबादले का आदेश जारी होने का। आपको बता दें कि राज्य में किसी भी वक्त नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज सकता है और इसकी संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने अपने स्तर से पहल की है। राज्य में नगर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग के ऊपर है और आयोग ने अपने स्तर से लगभग सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं।