ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ भारी...

बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना

23-May-2023 07:05 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनो से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बिहार के कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से 26  मई तक बिहार के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना  जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. विभाग के अनुसार मौसम में इस बदलाव के लिए मुख्य रूप से समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण को जिम्मेदार ठहराया गया है.  


मालूम हो कि बिहार के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. जहां बीते दिन यानी सोमवार को पांच पांच स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद जिले में दर्ज किया गया. वही राजधानी पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.