ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / bihar / बिहार में मनरेगा का हाल : बक्सर जिला टॉप पर, पटना 31वें नंबर...

बिहार में मनरेगा का हाल : बक्सर जिला टॉप पर, पटना 31वें नंबर पर पिछड़ा

21-Aug-2022 08:05 AM

PATNA : आम लोगों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी योजना मनरेगा का हाल बिहार के अंदर क्या है इसे लेकर ग्रामीण विकास विभाग में मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही का रिपोर्ट जारी किया है. मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले 3 महीनों में किस जिले के अंदर कैसा प्रदर्शन रहा, इसको लेकर विभाग ने विस्तार से रिपोर्ट जारी की है. मनरेगा योजना को लेकर बक्सर जिला सबसे टॉप पर रहा है. बक्सर जिले को 89.15 अंक मिले हैं, जबकि इस रैंकिंग में पटना जिला 31 में नंबर पर पिछड़ गया है. रैंकिंग में पहली बार अमृत सरोवर के काम को भी शामिल किया गया है. बक्सर के बाद जहानाबाद दूसरे नंबर पर वैशाली तीसरे नंबर पर गया चौथे नंबर पर और पूर्वी चंपारण पांचवें नंबर पर है. इस रैंकिंग में सबसे नीचे शिवहर जिले का स्थान है.



आपको बता दें कि इस रैंकिंग में बक्सर ने 1 लंबी छलांग लगाई है. इसके पहले समस्तीपुर जिला मनरेगा रैंकिंग में नंबर वन बना था, लेकिन इस बार समस्तीपुर पिछड़कर 22वें नंबर पर जा पहुंचा है. ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के अंदर चल रहे मनरेगा के कार्यों में पौधारोपण नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट पर खर्च अमृत सरोवर योजना के साथ-साथ एससी एसटी वर्ग के लोगों को मनरेगा के तहत तक काम देने के मामले में स्थिति सही नहीं है.



पटना जिले की रैंकिंग में पिछड़ने की पीछे कई वजह है. पौधारोपण के मामले में पटना जिला तीसरे स्थान पर और योजनाओं को समय पर पूरा करने के मामले में 31 स्थान पर है. मजदूरों को समय से भुगतान करने के मामले में भी पटना 26 वें स्थान पर है.साथ ही महिलाओं को रोजगार देने के मामले में पटना जिला अट्ठारह में स्थान पर है. आपको बता दें कि मनरेगा की रैंकिंग अमृत सरोवर के लिए स्थल का चयन और कार्य पूरा कराने के साथ-साथ चयनित योजनाओं को पूरा कराने, एससी एसटी के लोगों की मनरेगा में भागीदारी महिलाओं को मिलने वाले काम पौधारोपण का निरीक्षण और काम की पूर्णता के साथ-साथ कृषि कार्य पर कितना खर्च किया गया इस को लेकर जारी की जाती है.