सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
06-May-2021 07:52 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने 15 मई तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन के कारण बहुत सारे लोगों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है. ऐसे में बिहार सरकार ने बन्दोबस्त जलकरों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने राजस्व जमा करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है.
बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी ने बताया गया कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के साथ बन्दोबस्त जलकरों की बन्दोबस्ती और राजस्व वसूली कोविड-19 के कारण तीन महीने के लिए विस्तारित कर दिया गया है. इससे मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्यों द्वारा जलकरो में समान्य रूप से मत्स्यपालन और शिकारमही बाधित रहने के कारण अधिनियमानुसार बंदोबस्त जलकरों का राजस्व जमा करने में व्यवहारिक कठिनाई नहीं होगी.
मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को अगले तीन माह अर्थत वर्ष 2021-22 का प्रथम किस्त राषि 25 सितम्बर 2021 तक का अतिरिक्त समय सीमा देते हुए राजस्व वसूली की जा सकेगी. सुविध केवल निबंधित प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों जिनके साथ मत्स्य जलकर बंदोबस्त है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के विशेष सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बन्दोबस्त जलकरों को हर साल जून महीने में राजस्व की पहली क़िस्त देनी होती है. लेकिन जो कोरोना के कारण असमर्थ हैं, वैसे जलकरों को तीन महीने की छूट देते हुए 25 सितंबर तक का समय दिया गया है.