BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
27-May-2023 04:19 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जमीन विवाद के ममालों को निपटाने की मुहीम तेज हो गई है. अब इससे जुड़े मामले चार महीने में निपटाया जाना है. जिसके लिए हर शनिवार को थाना स्तर पर भूमि विवाद के निपटारे के लिए थानाध्यक्ष और CO की देखरेख में होने वाली जनसुनवाई में आने वाले सभी मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड करना है. इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से इसका निपटारा भी करना है. गृह विभाग के इस नये फरमान के बाद अब अफसर और किरानी टाल मटोल नहीं कर पाएंगे.
बाते दे अभी पोर्टल पर दर्ज 73 अतिसंवेदनशील और 815 संवेदनशील मामले हैं. जहां मापी से जुड़े 27 मामले मापी से हैं, जिनका निपटारा जून में करने को कहा गया है. इसी तरह जुलाई में संबंधित DM-SP को अतिक्रमण से जुड़े 556 मामलों का निपटारा करना है. वही अगस्त तक पोर्टल पर दर्ज 73 अतिसंवेदनशील मामलों में संबंधित जिलों के अधिकारी को अगस्त तक विवादित स्थल पर कैंप लगाकर समाधान करना होगा।
विभाग के अनुसार पोर्टल पर कोर्ट से संबंधित 445 मामले दर्ज हैं. जहां 113 राजस्व न्यायालय और 28 लोक शिकायत निवारण न्यायालय में हैं. राजस्व न्यायालय में लंबित इन 113 मामलों को इस साल ही सितंबर तक पूरा करना है. इसके लिए राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा अपने अधीनस्थ न्यायालय और संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया जायेगा.