petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
18-Apr-2022 07:52 AM
PATNA : बिहार में प्रचंड गर्मी का सिलसिला जारी है और इसमें फिलहाल किसी राहत की उम्मीद नहीं है। दक्षिण बिहार के कई जिलों में आज भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शायद ही किसी जिले में पारा 39 डिग्री सेल्सियस से कम रहे। रविवार को भी गर्मी ने एक बार फिर से पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। बक्सर में पारा 47 डिग्री के आसपास से जा पहुंचा। बक्सर में गर्मी का नया रिकॉर्ड बना है, यहां रविवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। बिहार के कई जिलों में लगातार हीट वेब का प्रकोप जारी है।
बिहार के 14 जिलों में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। रविवार की दोपहर तेज पछुआ और प्रचंड लू की वजह से पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, बांका, जमुई, शेखपुरा, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा बेगूसराय, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में अधिकतम तापमान इस साल में सबसे अधिक देखा गया। बक्सर में अधिकतम तापमान ने बिहार के किसी भी शहर के अबतक के सार्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बक्सर का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। बांका और शेखपुरा राज्य में दूसरा सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर राज्य के 20 जिले ऐसे रहे जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। पटना सहित 14 जिलों में रविवार को हीट वेव की स्थिति रही।
रविवार को पटना इस सीजन में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पटना का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गया का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री, औरंगाबाद का 42.9 डिग्री, भोजपुर का 43 डिग्री जमुई का 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से राजस्थान को होकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश होते हुए आ रही गर्म पछुआ हवा बिहार के दक्षिण भाग को विशेष रूप से प्रभावित कर रही है। इस वजह से दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले प्रचंड ताप से गुजर रहे हैं। गया में पछुआ की रफ्तार 20 से 22 किमी प्रतिघंटे तक रह रही है। पटना में भी हवा की रफ्तार कमोबेश ऐसी ही है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को मौसम में आंशिक नरमी आई थी और अधिकतम तापमान दशमलव अंकों में गिरा था, लेकिन रविवार को विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही पछुआ फिर से हावी हो गई और अधिकतर शहरों में पारा ऊपर चढ़ा है।