BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
20-Jun-2022 09:11 AM
PATNA : देश के साथ-साथ बिहार में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। बिहार में हर दिन मिलने वाले संक्रमित ओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पटना में लगातार तीसरे दिन 30 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को कुल 37 नए संक्रमित मिले। जिले में अब तक 182 सक्रिय संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को 31 और शुक्रवार को 40 संक्रमित मिले थे. रविवार को मिले संक्रमितों में से दो ऐसे हैं जो दूसरे शहर के हैं। 37 संक्रमितों में से दो कंकड़बाग, दो हनुमाननगर के एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा फुलवारी, दीघा, राजेंद्रनगर, पटना सिटी, गोला रोड, रूपसपुर, दानापुर, खगौल, बिहटा, पालीगंज के निवासी हैं। अधिकतर संक्रमितों की सूची निजी लैबों ने जांच के बाद सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है। सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने बताया कि अब कुल संक्रमितों की संख्या 183 हो गई है।
बिहार में कोरोना जांच अभियान के तहत राज्य में 55 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान रविवार को हुई। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, सारण, सीतामढी, सीवान और सुपौल में एक–एक नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। सहरसा में 2-2 और बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, मरीज की पहचान की गयी। पिछले 24 घंटे में राज्य में 88.539 सैंपल की कोरोना जांच की गयी। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.062 फीसदी रही। एक दिन पहले 69 नये संक्रमित की पहचान की गयी थी।
इस दौरान राज्य में 30 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए और राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.48 फीसदी दर्ज की गयी। इस दौरान राज्य में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 308 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित 8,31,270 मरीजों की पहचान की जा चुकी है और इनमें से 8, 18, 705 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 12,256 है।