BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
07-May-2022 08:04 AM
PATNA : रजिस्ट्री के लिए जरूरी ई–स्टांप को लेकर नीतीश सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। जमीन समेत अन्य दस्तावेजों के निबंधन के लिए जरूरी ई स्टाम्प अब राज्य के सहकारी बैंक बेचेंगे। राज्य सरकार ने स्टॉक होल्डिंग कंपनी ऑफ इंडिया से स्टाम्प बिक्री की जिम्मेवारी लेकर सहकारी बैंकों को दे दिया है। इन बैंकों ने अब तक दो तिहाई से ज्यादा निबंधन केन्द्रों पर अपना काम शुरू कर दिया है। जल्द ही बाकी पर भी स्टाम्प की बिक्री इन बैंकों के हाथ में होगी।
बिहार में ई-स्टाम्प की बिक्री स्टॉक होल्डिंग कंपनी ऑफ इंडिया करती थी। इसके एवज में उसे एक प्रतिशत बतौर कमीशन मिलता है। लेकिन स्टाम्प बिक्री में कई तरह की अनियमितता की शिकायत के बाद निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने उनसे यह जिम्मेवारी वापस लेकर सहकारी बैंकों को दे दिया है। फिलहाल स्टाम्प की खरीद स्टॉक होल्डिंग कंपनी ही करेगी और लोगों में बेचने के लिए सहकारी बैंकों को देगी। बदले में कमीशन की राशि का बराबर बंटावारा भी दोनों संस्थाओं के बीच होगा।
सरकार के इस फैसले से सालाना तकरीबन 30 करोड़ का मुनाफा सहकारी बैंकों को होगा। आगे जब पूरी व्यवस्था सहकारी बैंकों के हाथ हो जाएगी तो कमीशन की पूरी राशि भी उन्हें ही मिलेगा। राज्य में सहकारी बैंकों का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। लिहाजा अब सभी जिलों में इनका कारोबार चलने लगा है। इसके लिए 23 जिला साहकारी बैंक और एक राज्य सहकारी बैंक अपना काम कर रहे हैं। लिहाजा अब हर जिले में स्टाम्प की बिक्री इनके लिए आसान है। सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक अखिलेश कुमार मुताबिक निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव शकेके पाठक ने पूरी व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद ही नया फैसला लिया है।