ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / bihar / बिहार में दर्दनाक हादसा, अररिया में 6 बच्चों की जलने से मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा, अररिया में 6 बच्चों की जलने से मौत

30-Mar-2021 03:00 PM

ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से सामने आ रही है यहां आग में जलने से छह बच्चों की मौत हो गई है। अररिया जिले के कबैया में यह हादसा हुआ है पलासी के कबैया गांव में भूसा घर के अंदर आग लगने की वजह से 6 बच्चे जलकर मर गए हैं। भूसा घर में खेलने के दौरान बच्चे भुट्टा पका रहे थे तभी यह हादसा हुआ। आग इतनी तेज थी की बच्चों को भागने का मौका नहीं मिला। सभी बच्चों की उम्र 5 से 10 साल बतायी जा रही है जो एक ही परिवार के सदस्य थे। 


अररिया में दर्दनाक हादसा हुआ। भुट्टा पकाते समय उड़ी चिंगारी से एक घर में लगी आग में भाई-बहन समेत छह बच्चे जिंदा जल गए। घटना जिले के पलासी प्रखंड के कबैया गांव की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर पलासी प्रखंड के कबैया गांव में भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर लोगों से छिपकर भुट्टा पका रहे थे। इसी दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई और बच्चों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक वे सभी आग में जिंदा जल चुके थे।



 घटना में किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई है। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतकों में 5 वर्षीय अशरफ और 3 वर्षीय गुलनाज,  6 वर्षीय दिलवर, 4 वर्षीय बरकस, पांच वर्षीय बेटा अली हसन और  5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है।