ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / पीएम की रिव्यू मीटिंग के पहले बिहार में महामारी पर सतर्कता बढ़ी, टेस्टिंग...

पीएम की रिव्यू मीटिंग के पहले बिहार में महामारी पर सतर्कता बढ़ी, टेस्टिंग और टीकाकरण बढ़ाने का निर्देश

26-Apr-2022 07:10 AM

PATNA : देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करने वाले हैं। इस बैठक के पहले बिहार में कोरोना को लेकर सतर्कता तेज हो गई है। देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब बिहार में भी अलर्ट स्थिति आ चुकी है। राज्य में सभी सिविल सर्जनों को कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 


इसके अलावा सभी सिविल सर्जन को अलग अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को समय-समय पर दिए जाने वाली ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। सोमवार को पटना में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो दिवसीय राज्य स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक शुरू हुई। 


बैठक के पहले दिन 18 जिलों के सिविल सर्जन और अन्य वरीय अधिकारी शामिल हुए। इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सिविल सर्जन को एईएस, जेई और कोरोना की रोकथाम को लेकर आवश्यक कदम उठाने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य के कार्यक्रमों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।