बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
11-Dec-2021 08:32 AM
PATNA : देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के साथ ही बिहार में भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि बिहार में अब तक ओमिक्रॉन का एक भी मामला नहीं मिला है. हालांकि, विदेश से लौटनेवाले सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. लेकिन, इनमें से किसी में भी ओमिक्रोन नहीं पाया गया है.
ट्रैवल हिस्ट्री वाले पॉजिटिव लोगों के साथ अन्य लोगों के सैंपलों को भी जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया है. रिपोर्ट का इंतजार है. अनलॉक-10 की अवधि 15 दिसंबर को समाप्त हो रही है.
प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले हैं. इनमें अकेले पटना जिले से छह नए केस हैं. पटना में मिले कोविड संक्रमितों में से एक स्कूली छात्रा भी है. शुक्रवार को आई पाजिटिव रिपोर्ट में एक अन्य राज्य से आए व्यक्ति की है. इनके अलावा गया से दो, मुजफ्फरपुर से एक, नालंदा से दो संक्रमित मिले हैं. इसके पहले गुरुवार को पटना से 14 समेत राज्य से 17 नए केस मिले थे.

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार से शुक्रवार के बीच राज्य में कोविड के 163136 टेस्ट किए गए जिसमें 12 रिपोर्ट पाजिटिव आई है. बीते 24 घंटे के दौरान पूर्व से संक्रमित रहे चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है.
दूसरी ओर प्रदेश में शुक्रवार को 8571 केंद्रों पर 415093 लोगों को कोविड के टीके दिए गए. कोविन पोर्टल से रात साढ़े नौ बजे तक अपलोड़ आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 88822830 लोगों का टीकाकरण हो चुका है. 55836558 ने अब तक वैक्सीन की पहली और 32986272 ने दोनों डोज ले ली है.