ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

Home / bihar / बिहार में कोरोना जांच 3 मिलियन के पार, पिछले 24 घंटे में 9...

बिहार में कोरोना जांच 3 मिलियन के पार, पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत

30-Aug-2020 06:00 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. बिहार में कोरोना जांच का आंकड़ा 3 मिलियन के पार चला गया है. राज्य सरकार की ओर से रविवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक 2078 नए केस मिले हैं. वहीं 24 घंटे के भीतर 9 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 688 हो गई है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 2231 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 17 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,17,305 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 9 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 688 हो गई है.


रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2078 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,35,013 हो गया है. विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,07,730 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 3097137 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,17,305 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 86.88 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 17,019 एक्टिव केस मौजूद हैं.


रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक पटना में सबसे ज्यादा 254 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके अलावा अररिया में 101, भागलपुर में 102, मधुबनी में 116, पूर्णिया में 100, सहरसा में 112, अरवल में 33, औरंगाबाद में 64, बाँका में 33, बेगूसराय में 89, भोजपुर में 79, बक्सर में 18, दरभंगा में 29, पूर्वी चंपारण में 80, गया में 46, गोपालगंज में 40, जमुइ में 30, जहानाबाद में 46, कैमूर में 15, कटिहार में 46, खगड़िया में 12, किशनगंज में 31, लखीसराय में 14, मधेपुरा में 48, मुंगेर में 23, मुजफ्फरपुर में 84, नालंदा में 48, नवादा में 15, रोहतास में 50, समस्तीपुर में 56, सारण में 47, शेखपुरा में 18, शिवहर में 11, सीतामढ़ी में 24, सीवान में 17, सुपौल में 42, वैशाली में 26 और पूर्वी चंपारण में 78 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. 


news image

news image