ब्रेकिंग न्यूज़

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक

Home / bihar / बिहार में बेअसर है किसान आंदोलन, नीतीश बोले.. यहाँ किसानों को कोई समस्या...

बिहार में बेअसर है किसान आंदोलन, नीतीश बोले.. यहाँ किसानों को कोई समस्या नहीं

18-Dec-2020 07:32 AM

PATNA : देश में नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि देश के अंदर चाहे जो भी चल रहा हो लेकिन बिहार में कोई समस्या नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में किसानों को कोई समस्या नहीं हो रही है और राज्य में सरकार तेजी से धान की खरीद कर रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके पहले भी कह चुके हैं कि बिहार में साल 2006 में ही उनकी सरकार ने किसानों को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया था. इसका नतीजा है कि बिहार में किसान अब एमएसपी पैटर्न पर ही अपने अनाज की बिक्री कर पा रहे हैं. जनता दल यूनाइटेड ने कृषि कानूनों का समर्थन किया है लेकिन जेडीयू का यह भी कहना है कि इसे लागू करने में जल्दबाजी की गई.

आपको याद दिला दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने पिछले दिनों कहा था कि जल्दबाजी में अध्यादेश को लागू करना कहीं ना कहीं किसान आंदोलन का कारण बना है. जनता दल यूनाइटेड की राय है कि किसानों से बातचीत के बाद ही इस नए कानून को लागू करना चाहिए था. नीतीश कुमार किसान आंदोलन को लेकर ज्यादा तो नहीं बोले लेकिन उन्होंने यह जरूर साफ कर दिया कि किसान आंदोलन का बिहार में कोई असर नहीं दिख रहा है. यहां धान की खरीद हो रही है और किसानों को कोई समस्या नहीं.