ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

15-Sep-2022 08:04 AM

PATNA : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कई जिलों में सूखे के बीच अब फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। आज यानी गुरुवार को भी 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में मानसून सक्रिय होगा। बारिश के बाद इन जिलों के तापमान में भी गिरावट आएगी। 





जिन जिलों के लिए विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें खासकर पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और अररिया शामिल है। साथ ही किशनगंज जिले के दो जगहों पर भी भारी बारिश की चेतावनी है। अगर आज आप घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो उससे पहले पूरी तैयारी कर लें। 





आज बिहार के इन 12 जिलों में मौसम का मिज़ाज बदला-बदला होगा। कई जिलों में भारी बारिश होगी तो कहीं बूंदा-बांदी होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया। विभाग ने लोगों से अपील किया है कि ऐसे मौसम में वे अपने-अपने घरों में ही सुरक्षित रहें।