ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा

Home / bihar / ब्लैक फंगस का कहर बढा: बिहार में तीन औऱ की मौत, चार नये...

ब्लैक फंगस का कहर बढा: बिहार में तीन औऱ की मौत, चार नये मरीज मिले

24-May-2021 06:27 AM

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर भले ही थमता दिख रहा हो लेकिन नयी आफत ब्लैक फंगस ने चिंता बढा दी है. रविवार को ब्लैक फंगस के शिकार बने तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं पटना में चार औऱ नये मरीज मिले हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है.  पटना में ब्लैक फंगस के 117 मरीजों का इलाज चल रहा है. सूबे में इस खतरनाक बीमारी के शिकार बनने वालों की तादाद 227 हो गयी है. अब तक कुल पांच मरीजों की मौत हो चुकी है.

ब्लैक फंगस से तीन की मौत

रविवार को बिहार में ब्लैक फंगस से तीन लोगो की मौत हो गयी. इनमें से दो की मौत पटना में हुई वहीं एक मरीज की मौत बक्सर के कोविड केयर सेंटर में हो गयी. पटना में ब्लैक फंगस के दोनों मरीजों की मौत IGIMS में हुई. इनमें से एक पटना के निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह तो दूसरे छपरा के अवधेश कुमार थे. आईजीआईएमएस के अधीक्षक मनीष मंडल के मुताबिक दोनों मरीज तब अस्पताल पहुंचे थे जब दोनों में संक्रमण काफी फैल गया था. लिहाजा इलाज शुरू किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

IGIMS में 65, एम्स में 52 मरीज हैं भर्ती

पटना के दो बडे अस्पतालों में ब्लैक फंगस के शिकार बने 117 मरीज भर्ती हैं. आईजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के अब तक 65 मरीज भर्ती किये जा चुके हैं. इनमें से 45 मरीज कोविड पॉजिटिव हैं. वहीं बाकी के 20 मरीज कोविड निगेटिव हैं. उधर पटना एम्स में अब तक ब्लैक फंगस के शिकार बने 52 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है. 

चार नये मरीज मिले

रविवार को ब्लैक फंगस के चार नये मरीज पटना के अस्पतालों में भर्ती किये गये. पटना एम्स में दो नये मरीजों को भर्ती किया गया. दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं औऱ ब्लैक फंगस से गंभीर रूप से संक्रमित हैं. एम्स ने उन्हें कोविड वार्ड में ही भर्ती किया है. वहीं दो नये मरीज पटना के आईजीआईएमएस में भी आये हैं.

बक्सर में एक मरीज की मौत हुई

रविवार को बक्सर में ब्लैक फंगस के एक मरीज की मौत हुई. बक्सर के नावानगर निवासी मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण पाये गये थे. उनकी आंखों में सूजन था. इसके बाद उन्हें जिले के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगडने पर उनकी मौत हो गयी.