Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
25-Jun-2020 07:05 PM
PATNA : बिहार में आसमान आसमान से मौत बरस रही है। सुबह में लगातार हो रही बारिश के बीच ठनका गिरने की वजह से अब तक 83 लोगों की मौत हो गई है। बिहार के 23 अलग-अलग जिलों में इन लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक गोपालगंज जिले में 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि मधुबनी और नवादा जिले में आठ आठ लोगों की मौत वज्रपात की वजह से हुई है।
सीवान और भागलपुर जिले में से 6 लोगों की मौत हुई है जबकि पूर्वी चंपारण,दरभंगा और बांका जिलों में पांच-पांच लोगों की मौत ठनका गिरने की वजह से हुई है। इसके अलावा खगड़िया और औरंगाबाद में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

जहानाबाद,जमुई,पूर्णिया,सुपौल,बक्सर,किशनगंज,पश्चिम चंपारण जिलों में दो-दो लोगों की जान वज्रपात की वजह से चली गई है। जबकि समस्तीपुर ,सीतामढ़ी, शिवहर, सारण और मधेपुरा जिले में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 83 लोगों की मौत वज्रपात से होने के बाद गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख मुआवजा देने का तत्काल निर्देश दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त करते हुए सरकार से अपील की है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद दी जाए। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर मृतक परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।