ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / बिहार में अब अनलॉक 3 की तैयारी, आज हो सकती है CMG की...

बिहार में अब अनलॉक 3 की तैयारी, आज हो सकती है CMG की बैठक

21-Jun-2021 07:12 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद जब लगातार अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। बिहार में फिलहाल 22 जून तक अनलॉक 2 लागू किया गया है लेकिन 23 जून से अनलॉक 3 शुरू हो सकता है। अनलॉक 3 में छूट का दायरा और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस मसले पर अपने मंत्रियों और पदाधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में तय किया जाएगा कि अनलॉक 3 का स्वरूप क्या रखा जाए। 


माना जा रहा है कि सरकार अनलॉक 3 में नाइट कर्फ्यू को पहले से और कम कर सकती है। फिलहाल बिहार में रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू किया जाता है। बाजार खोलने के समय में भी अब पहले से ज्यादा छूट दी जा सकती है। सबसे अहम बात यह होगी कि सरकार क्या दुकानों को हर दिन खोलने की इजाजत देगी या अल्टरनेट डे वाली व्यवस्था अनलॉक 3 में भी लागू रखी जाएगी। शादी समारोह और श्राद्ध जैसे आयोजनों में सरकार क्या छूट का दायरा और बढ़ाने जा रही है इस पर भी सब की नजर होगी। 


अनलॉक 3 को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव के स्तर पर जिलों से फीडबैक लिया जा चुका है। सरकार ने पहले अनलॉक 1 को एक हफ्ते, अनलॉक 2 को एक हफ्ते और अब अनलॉक 3 की तरफ कदम बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि इस बात की उम्मीद ना के बराबर है कि बिहार में शैक्षणिक गतिविधियों को फिलहाल शुरू किया जाएगा। सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि जुलाई महीने से पहले शैक्षणिक गतिविधियों के शुरू होने की संभावना बेहद कम है। शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद के आयोजनों पर भी पाबंदी फिलहाल लागू रखी जा सकती है। अब सबको इस बात का इंतजार है कि नीतीश सरकार 23 जून से शुरू होने वाले अनलॉक 3 के लिए कौन सी गाइडलाइन जारी करती है।