ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / बिहार में 2 सप्ताह के लिए नई गाइडलाइन जारी, देखिये क्या खुलेगा और...

बिहार में 2 सप्ताह के लिए नई गाइडलाइन जारी, देखिये क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

21-Jun-2021 07:03 PM

PATNA : बिहार में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक-3 का एलान कर दिया है. आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बिहार में 23 जून से 6 जुलाई तक यानी कि इसबार दो सप्ताह के लिए अनलॉक-3 के नियम लागू रहेंगे. कोरोना की चेन टूटने के बाद सरकार की ओर से इसबार कई छूट दिए गए हैं, जिसको लेकर सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इस खबर में नीचे पूरी डिटेल दी हुई है, जिसे आप देख सकते हैं.


सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि बिहार में अनलॉक-3 की गाइडलाइन 23 जून से 6 जुलाई तक यानी कि इसबार दो सप्ताह के लिए की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे. इसके अलावा अब दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी, जो पहले शाम 6 बजे तक खुली रहती थीं. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नाइट कर्फ्यू पूर्वरत जारी रहेगा. हालांकि समय में बदलाव किया गया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू रहेगा. साथ ही सरकार ने एक और बड़ा एलान किया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक पार्क और उद्यानों को खोलन का आदेश दिया गया है. पार्क और उद्यान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे. हालांकि सीएम ने ये भी कहा है कि लोगों को अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. 


बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में फिलहाल मठ-मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों को अभी बंद ही रखा जायेगा. इसके अलावा  शिक्षण संस्थानों को भी अभी 6 जुलाई तक खोलने का कोई विचार नहीं है. बिहार के मुख्या सचिव ने बताया कि दो सप्ताह के लिए राज्य में लागू अनलॉक-3 के बाद 6 जुलाई से पहले एक बार फिर से आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी. उस बैठक में स्थिति का आकलन कर आगे का निर्णय लिया जाएगा. 


यहां पढ़िए पूरी गाइडलाइन -


news image


news image


news image


news image