ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत

Home / bihar / बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा...

बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

Bihar News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार में 8 मार्च को ‘महिला रोजगार दिवस’ मनाया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों पर रोजगार उत्सव आयोजित होंगे, जहां महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

03-Mar-2026 07:41 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य में 8 मार्च को ‘महिला रोजगार दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन सभी जिला मुख्यालयों पर रोजगार उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमी और जीविका दीदियां भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान महिला रोजगार और उनकी प्रगति को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।


ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री श्रवण कुमार नालंदा में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करेंगे। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद राज्य में महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।


उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2006 में विश्व बैंक से ऋण लेकर स्वयं सहायता समूहों के रूप में ‘जीविका’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वर्तमान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 11 लाख 82 हजार स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं।


जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई है। मंत्री के अनुसार, जिन महिलाओं ने इस राशि से अपना रोजगार शुरू कर लिया है, उनकी समीक्षा के बाद कारोबार के विस्तार के लिए सरकार दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।


ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से बिहार में आधी आबादी तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है, जो राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है।