ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / रसोई गैस की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 293 सिलेंडर जब्त और 12 गिरफ्तार

रसोई गैस की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 293 सिलेंडर जब्त और 12 गिरफ्तार

बिहार में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की। विभिन्न जिलों में 293 सिलेंडर जब्त किए गए और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सबसे ज्यादा अररिया के फारबिसगंज में 261 सिलेंडर जब्त किया गया।

18-Mar-2026 05:21 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस ने व्यापक अभियान में 293 सिलेंडर जब्त किए और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अररिया जिले के फारबिसगंज में सबसे ज्यादा 261 सिलेंडर जब्त हुए। सभी जिलों में छापेमारी और जांच जारी है।


राज्य में गैस सिलेंडर की कृत्रिम किल्लत दिखाकर कई स्थानों पर कुछ जमाखोर इसका फायदा उठाने की फिराक में लगे हैं। इसके मद्देनजर पुलिस महकमा के स्तर से सभी जिलों में व्यापक अभियान चलाकर ऐसे जमाखोरों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है। हाल में डीजीपी विनय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों को जांच के समुचित आदेश दिए थे। इसके बाद सभी जिलों में इसे लेकर जांच, छापेमारी और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर भी इस मामले की सतत मॉनीटरिंग चल रही है। 


विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ के तहत चलाए गए व्यापक अभियान में 10 एफआईआर दर्ज करते हुए 293 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी में शामिल 12 व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार, विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए हैं। अररिया जिला के फारबिसगंज थाना में दर्ज मामले में सबसे ज्यादा 261 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 


इसके अलावा शिवहर जिला के शिवहर थाना क्षेत्र में 6 सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 2 की गिरफ्तारी हुई है। मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान थाना में 1 एलपीजी के साथ 1 आरोपी, बेगूसराय के लाखो थाना में 11 एलपीजी के साथ 1 आरोपी, सारण के हरिहरनाथ दो एफआईआर दर्ज की गई, एक में 3 सिलेंडर के साथ 1 आरोपी एवं दूसरे में 1 सिलेंडर के साथ 1 आरोपी, सारण के ही नगर थाना में 3 सिलेंडर के साथ 2 आरोपी, मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में 7 एलपीजी सिलेंडर के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सिवान के मुफस्सिल और कटिहार जिले के सहायक थाना में गैस सिलेंडर की जमाखोरी के मामले में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। सभी मामलों एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की जांच जारी है। अन्य जिलों में भी गैस की जमाखोरी को लेकर छापेमारी चल रही है।