ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / Bihar Land Survey: एक हफ्ते के भीतर निपट जाएंगे पटना में दाखिल-खारिज...

Bihar Land Survey: एक हफ्ते के भीतर निपट जाएंगे पटना में दाखिल-खारिज के सभी मामले, लंबित आवेदन पर DM ने दिखाई सख्ती, CO को दिया सख्त निर्देश

Bihar Land Survey: समीक्षा बैठक में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को 31 मार्च तक दाखिल-खारिज के सभी लंबित मामलों के निपटारे का सख्त निर्देश दिया है।

25-Mar-2025 07:39 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Land Survey: पटना में दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस के हजारों आवेदन लंबे समय से लंबित हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अब इस पर डीएम ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को समीक्षा बैठक में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को 31 मार्च तक सभी लंबित मामलों के निपटारे का सख्त निर्देश दिया है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने समीक्षा बैठक में इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए 31 मार्च तक सभी लंबित मामलों को शून्य करने का सख्त निर्देश दिया है।


बैठक में उन्होंने साफ किया कि इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पटना जिले में दाखिल-खारिज से जुड़े कुल 21,803 आवेदन लंबित हैं। इनमें 7,824 मामले 75 दिनों से अधिक समय से अटके पड़े हैं, जबकि परिमार्जन प्लस के तहत 15,149 आवेदन 120 दिनों से लंबित हैं।


जिले के कुछ अंचलों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिनमें घोसवरी, पंडारक और बिक्रम अंचल में सभी मामले निपटा दिए गए हैं। वहीं, बिहटा में सबसे अधिक 2,133 आवेदन लंबित हैं। डीएम ने सख्त निर्देश दिया हाँ कि जिन अंचलों में 75 दिनों से अधिक समय से मामले लंबित हैं। वहां जिला स्तर पर जांच कराई जाएगी। साथ ही, भूमि सुधार उप समाहर्ता को हर सप्ताह एक अंचल का निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।