बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
09-Dec-2022 07:32 AM
KAIMUR: खबर कैमूर की है, जहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में पलट गई। इस दौरान कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना भभुआ- अधौरा पथ पर हनुमान घाटी के पास की है। बस यूपी के रॉबर्टसगंज से कैमूर आ रही थी। बस का ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पाकर भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस को खाई से निकलवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
घटना कैमूर के भभुआ- अधौरा पथ की है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ उत्तरप्रदेश के रॉबर्टसगंज से कैमूर आती हुई बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और एक खाई में जा गिरी। घटना की चपेट में आए कई लोग घायलहो गए। वहीं, कई यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया और भगवानपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। सभी घायल कैमूर जिले के रहने वाले हैं।
सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है। घटनास्थल पर जाकर पुलिस ने बस को खाई से निकलवाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।