Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
21-Feb-2023 07:12 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के सबसे बड़े हॉस्पिटल PMCH और NMCH में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए बेड का प्रीफैब्रिकेटेड फील्ड अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा. बता दें बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए 100 बेड का निर्माण होगा. इस कार्य पर 7.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे. साथ ही इस मेडिकल कॉलेज में दो करोड़ रुपये की लागत से 20 बेड के ICU का निर्माण भी कराया जायेगा.
इसके साथ PMCH में 20 बेड का, और श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 30 बेड के ICU के निर्माण की तैयारी है. विभाग द्वारा हॉस्पिटल में और भी सुविधाओं को जोड़ने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है जून के पहले सभी हॉस्पिटल में आइसीयू की सुविधा का बढ़ोतरी हो जायेगा.
बता दे बिहार में 30 जनवरी से 13 अप्रैल तक अभियान के जरिए से अधिकतम संख्या में आभा आइडी और टेलीकंसल्टेशन का टारगेट निर्धारित किया गया है. इस आभा आइडी में हर व्यक्ति का हेल्थ प्रोफाइल होगा. इससे उस व्यक्ति के बीमार पड़ने पर ID से पूरा ब्योरा चिकित्सक प्राप्त कर सकते हैं. बिहार में आभा आइडी अभियान के जरिए से राज्य में कुल 20,31,000 आभा आइडी विकसित करने और हर जगह 47,225 टेलीकंसल्टेशन करने का लक्ष्य निर्धारित है. अभियान में सबसे ज्यादा उपलब्धि करने वाले राज्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना है.