ब्रेकिंग न्यूज़

घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत

Home / bihar / 48 घंटे बाद बिहार में राहत की खबर, 'मास्क लगाकर' चैन की सांस...

48 घंटे बाद बिहार में राहत की खबर, 'मास्क लगाकर' चैन की सांस ले सकेंगे लोग, आज 20% कम मिले कोरोना मरीज

12-Apr-2021 09:10 PM

PATNA : बिहार के लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर सामने आई है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने जो कदम उठाया है, उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है. महज 24 घंटे में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. जी हां, बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 48 घंटे बाद 3 हजार से कम मरीज सामने आये हैं. गौरतलब हो कि इससे पहले शनिवार को 3469 और रविवार को 3756 पॉजिटिव मरीज मिले थे. 


सोमवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के भीतर 2999 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. ये बिहार के लोगों के लिए थोड़ी सी राहत की खबर है. लेकिन जिस तरीके से बिहार के लोगों ने राज्य सरकार के फैसले के साथ खड़ा होने संकेत दिया है, उससे यही लग रहा है कि बिहार कोरोना से लड़ाई में पिछली बार की तरह इस बार भी कम क्षति वाला राज्य बना रहेगा. 


गौरतलब हो कि दो दिन पहले शनिवार को 3469 और रविवार को 3756 पॉजिटिव मरीज मिले थे. लेकिन सोमवार को 2999 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. यानि कि अगर पिछले दिन के आंकड़े से तुलना की जाये तो तक़रीबन 20% कम मरीज आज मिले हैं. हालांकि सरकार के आंकड़े के मुताबिक मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं दिख रही है. शनिवार और रविवार की तरह सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले आधा दर्जन लोगों की मौत कोरोना से हुई. 


नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को फिर 3 संक्रमितों की जान गई है. तीनों कोरोना के सीवियर अटैक से पीड़ित थे और सांस में काफी समस्या आ गई थी. इसमें एक संक्रमित पटना के पत्रकार नगर थाना एरिया का रहने वाला था. अन्य दो मरने वालों में एक सीमामढ़ी और मधेपुरा जिले के रहने वाले थे. 


news image


बिहार सरकार की ओर से दिए गए ताजा आंकड़े के मुताबिक राजधानी पटना में भी संक्रमण की रफ़्तार थोड़ी धीमी हुई है. पटना में भी 48 घंटे बाद 1200 से कम मरीज मिले हैं. सोमवार को यहां सिर्फ 1197 मरीज मिले. जबकि शनिवार और रविवार को 1382 और 1431 पॉजिटिव मरीज मिले थे. अन्य जिलों की बात करें तो बेगूसराय में 102, भागलपुर में 161, गया में 184, मुजफ्फरपुर में 141, समस्तीपुर में 116 और सीवान में 87 नए कोरोना मरीज मिले हैं. 



बिहार में पिछले 24 घंटे में 80 हजार 18 लोगों की टेस्ट की गई है, जिसमें 2999 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. आपको बता दें कि अबतक कुल 2 लाख 67 हजार 559 मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 93.48 है. फिलहाल सूबे में 17 हजार 52 एक्टिव मामले हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के प्रकोप का असर बिहार पर भी दिख रहा है. सोमवार को पटना जंक्शन और दानापुर आने वाली महाराष्ट्र की ट्रेनों में कुल 50 से अधिक यात्रियों में कोरोना वायरस पहचान की गई है. जिसके कारण यहां के लोगों को बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.