Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
15-May-2021 06:11 PM
BANKA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर 25 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है. सरकार ने दुकान खोलने के लिए समय निर्धारित किया है. लेकिन फिर भी कुछ दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे हैं. ताजा मामला बांका जिले का है, जहां बाजार बंद कराने गए पुलिसवालों पर दुकानदार ने गर्म तेल फेंक दिया. जिससे थानेदार समेत तीन पुलिसवाले जख्मी हो गए.
घटना बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र की है, जहां श्याम बाजार में लगे हाट को बंद कराने पहुंचे पुलिस दल पर एक दुकानदार ने गर्म तेल फेंक दिया. इस घटना में बौसी थानेदार राज किशोर सिंह, दारोगा राजेंद्र प्रसाद और सिपाही आनंदी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि पुलिसवाले दोपहर में दुकानों को बंद करा रहे थे. इस दौरान ललन सिंह नाम का एक दुकानदार पुलिसवालों से भिड़ गया और वह मनमानी करने लगा. पुलिसवालों ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उनके ऊपर गर्म तेल फेंक दिया.
जानकारी मिली है कि पुलिसवालों के आलावा वहां बौसी सीओ विजय कुमार गुप्ता और बीडीओ पंकज कुमार भी मौजूद थे. प्रशासनिक अधिकारी पुलिसवालों के साथ बाजार को बंद कराने पहुंचे थे. बाजार में कई दुकानदार मूढ़ी, घुघनी और पकौड़े तल रहे थे. जब पुलिस ने उन्हें मना किया तो अचानक एक दुकानदार ने कड़ाही में खौल रहे गर्म तेल को पुलिसकर्मियों पर ही फेंक दिया.
घटना के बाद बाजार में बवाल मच गया. प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत महसूस हुई. उन्होंने फ़ौरन बंधुआ कुरावा थाना और पंजवारा थाना से एक्स्ट्रा फोर्स मंगाया. बताया जा रहा है कि श्याम बाजार से दो दुकानदारों भूखंड पंडित और उसके बेटे गणेश पंडित को गिरफ्तार किया गया है. बाकि के दुकानदार फरार हो गए हैं. बौसी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.