ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / bihar / टीकाकरण के लिए मारपीट, वैक्सीनेशन सेंटर पर आपस में भिड़े लोग, एक दूसरे...

टीकाकरण के लिए मारपीट, वैक्सीनेशन सेंटर पर आपस में भिड़े लोग, एक दूसरे पर बरसाए लात, घुसे और थप्पड़

15-May-2021 03:03 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : कोरोना महामारी का खतरा बढ़ने के साथ ही वैक्सीन लगवाने वालों की तादाद भी बढ़ने लगी है. कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के लिए लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों की ओर रुख कर दिया है. टीकाकरण केंद्र पर काफी भीड़ जमा हो रही है. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है, जहां कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए लोग आपस में ही भिड़ गए. मामला इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे पर लात, घुसे और थप्पड़ बरसाने लगे.


घटना औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड की है, जहां देव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो रही हो रही है. शनिवार को लोगों की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि वे हिंसक हो गए. एक दूसरे को मारने पीटने लगे. लात, घुसे और थप्पड़ बरसाने लगे. बताया जाता है की इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है.  इसी क्रम में कतार में खड़े टीका लेने वाले दो पक्ष के लोग पहले हम टीका लेंगे की जिद पर आपस मे भीड़ गए और दोनों तरफ से मारपीट भी शुरू हो गई.


कोरोना का टीका लेने के लिए औरंगाबाद के देव सीएचसी में काफी भीड़ इक्कठा हो रही है. सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ज्यादा भीड़ अव्यवस्था की स्थिति बन रही है. पहले टीकाकरण कराने की होड़ में लोग एक दूसरे को भी नहीं छोड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना देव थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों समझा बुझाकर फिलहाल शांत करा दिया है.