ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / bihar / Bihar News: बिहार के जेल में बंद कैदी की मौत पर हंगामा, परिजनों...

Bihar News: बिहार के जेल में बंद कैदी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: जहानाबाद मंडल कारा में बंद कैदी प्रमोद चौधरी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने हंगामा किया है. परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है. जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत की बात कही है.

11-Sep-2025 02:31 PM

By Ajit Kumar

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के काको स्थित मंडल कारा में एक कैदी की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझा कर फिलहाल मामला शांत कराया गया है.


मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक प्रमोद कुमार चौधरी अरवल जिला के मदन सिंह के टोला गांव का रहने वाला था. वह दो दिन पूर्व शराब पीने के मामले में पकड़ा गया था, जिसे जांच के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था. इसके बाद परिजनों को गुरुवार की सुबह पता चला कि प्रमोद चौधरी की तबीयत अचानक खराब हो गई है.


जब परिजन जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे तो प्रमोद चौधरी को मृत देखकर आग बबूला हो गए और हंगामा करने लगे. वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हालांकि कैदी प्रमोद चौधरी के मौत को लेकर जहानाबाद के जेल सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार ने बताया कि 8 तारीख को रात में शराब पीने तथा शराब बरामदगी के मामले में मंडल कारा में आया था.


जिसके बाद से ही इसके हाथ पैर में कंपन था. इसको अल्कोहलिक सिंपटम कहा जाता है. जब इसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान प्रमोद चौधरी की मौत हुई है. मौत के बाद फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट पता चल पाएगा कि मौत की वजह क्या है.