ब्रेकिंग न्यूज़

वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट

Home / bihar / Bihar News: अवैध खनन पर नीतीश सरकार का सख्त रुख, थानेदार और एसपी...

Bihar News: अवैध खनन पर नीतीश सरकार का सख्त रुख, थानेदार और एसपी की भूमिका की होगी जांच

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए थानाध्यक्षों और एसपी की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराने की घोषणा की है।

30-Jul-2025 07:42 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य में बढ़ते अवैध खनन और ओवरलोडिंग मामलों को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जिन थाना क्षेत्रों में अवैध खनन या ओवरलोडिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां के थानाध्यक्षों और संबंधित पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। यदि संलिप्तता पाई गई, तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।


डिप्टी सीएम ने मंगलवार को सचिव दिवेश सेहरा, निदेशक विनोद दूहन और राज्यभर से आए खनन पदाधिकारियों की मौजूदगी में खनन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया। बता दें कि, बैठक का मुख्य उद्देश्य खनन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता लाना, विभागीय जवाबदेही तय करना और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसना था।


वहीं, बैठक में डिप्टी सीएम सिन्हा ने स्टोन चिप्स कारोबारियों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की। व्यवसायियों ने रेलवे रैक से बिहार में लाए जा रहे पत्थर पर निर्गत एनआईसी चालान को लेकर हो रही तकनीकी और प्रक्रियागत परेशानियों को सामने रखा। इस पर उपमुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है, जो चालान प्रक्रिया की समीक्षा कर यह तय करेगी कि इसे जारी रखा जाए या कोई नया सिस्टम अपनाया जाए। रिपोर्ट आने तक वर्तमान चालान व्यवस्था लागू रहेगी।


राज्य सरकार ने अब तक कुल 463 खनन घाटों को नीलामी के लिए अधिसूचित किया है, जिनमें से 316 घाटों की सफल नीलामी हो चुकी है। शेष 147 घाटों की नीलामी प्रक्रिया विभिन्न कारणों से अटकी हुई है। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन शेष घाटों की पुनः नीलामी प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।


बैठक के दौरान मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि जिन जिलों में राजस्व वसूली की स्थिति कमजोर है, वहां के जिला खनन पदाधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण लिया जाए। उन्होंने साफ किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि खनन कार्य कानूनी ढांचे के अंतर्गत पारदर्शी रूप से संचालित हो और राज्य को अधिकतम राजस्व प्राप्त हो।