ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / मिलावटी मिठाई से सावधान! होली पर बिहार में खाने-पीने के सामानों में बढ़ी...

मिलावटी मिठाई से सावधान! होली पर बिहार में खाने-पीने के सामानों में बढ़ी मिलावट; दूध से लेकर पनीर तक नकली

Holi 2026: होली के मौके पर बिहार में दूध, पनीर, घी और मिठाइयों में मिलावट बढ़ गई है। लाल मिर्च, हल्दी, काली मिर्च और मसालों में भी नकली सामग्री मिलाई जा रही है। फॉर्मेलिन, पाम ऑयल और मिलावटी पाउडर से आम लोगों की सेहत खतरे में है।

02-Mar-2026 03:35 PM

By FIRST BIHAR

Holi 2026: होली के त्यौहार के मौके पर बिहार में खाद्य मिलावट का बाजार तेजी से सक्रिय हो गया है। मुनाफाखोर व्यापारी आम जनता की सेहत की परवाह किए बिना बाजार में मिलावटी दूध, पनीर, घी, मसाले और मिठाइयां बेच रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग जांच के नाम पर फिलहाल खानापूर्ति कर रहा है।


सूत्रों के अनुसार, लाल मिर्च पाउडर में वजन बढ़ाने के लिए धनिया और ईंट का पाउडर मिलाया जा रहा है, जबकि लाल रंग लाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है। हल्दी, काली मिर्च और जीरा में भी मिलावट की पुष्टि हुई है। काली मिर्च में पपीते के सूखे बीज और जीरा में सस्ते सहजीरा की मिलावट हो रही है।


होली में सबसे ज्यादा मांग दूध, पनीर और घी की होती है। पनीर का वजन बढ़ाने के लिए उसमें अरारोट मिलाया जा रहा है। घी के नाम पर पाम ऑयल बेचा जा रहा है। खोवा में दूध की मात्रा कम और चावल का पाउडर ज्यादा मिलाया जा रहा है। सबसे खतरनाक स्थिति दूध की है। क्रीम निकालने के बाद दूध को गाढ़ा दिखाने और फटने से बचाने के लिए फॉर्मेलिन मिलाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है।


मिठाइयों में भी मिलावट आम है। कलाकंद में सस्ता मिल्क पाउडर, काजू कतली में काजू कम और मूंगफली या मिलावटी खोवा ज्यादा, डोडा बर्फी में पिस्ता की जगह हरी मूंगफली, गुलाब जामुन और लड्डू में छेना और बेसन की जगह मटर का आटा और सूजी मिलाई जा रही है।


फूड सेफ्टी ऑफिसर मुकेश कश्यप ने बताया कि वे फिलहाल नालंदा समेत पांच जिलों के प्रभार में हैं। हाल ही में सात दुकानों से तेल, मसाला, बेसन, मिठाई और पनीर के सैंपल जांच के लिए मुख्यालय भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आम लोगों को सावधान किया है और कुछ घरेलू परीक्षण सुझाए हैं:

पनीर/खोवा: आयोडीन की दो बूंद डालें, नीला रंग मिलावट की पहचान।

काली मिर्च: पानी में डालें, असली डूब जाएगा, पपीते के बीज तैरेंगे।

दूध: चिकनी सतह पर दूध की बूंद गिराएं, असली दूध धीरे-धीरे लकीर छोड़ता है, नकली तेजी से बह जाएगा।