ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष...

सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान

बिहार सरकार ने सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 10 उड़नदस्ता टीमें गठित की हैं। नई टीम निर्माण सामग्री और कार्य की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

16-Mar-2026 07:18 PM

By First Bihar

PATNA: राज्यभर में चल रहे सरकारी भवनों के निर्माण कार्य की समुचित जांच करने और इनकी पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य विशेष पहल की गई है। भवन निर्माण विभाग की ओर से राज्य में चल रहे नये भवनों के निर्माण या जिन भवनों की मरम्मती चल रही है, उनमें गुणवत्ता का खासतौर से ध्यान रखा गया है या नहीं, इसकी जांच यह टीम करेगी। प्रत्येक उड़नदस्ता दल में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता स्तर के अभियंताओं को शामिल किया गया है। 


भवन निर्माण विभाग ने गठित की 10 उड़नदस्ता टीमें      

नए भवनों में विद्युत कार्यों की जांच के लिए खासतौर से उड़नदस्ता दल को नियुक्त किया गया है। निरीक्षण के दौरान जांच टीम कार्य स्थल से सैंपल एकत्र कर उन्हें अंचल स्तरीय या केंद्रीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजकर जांच करवाएगी। उड़नदस्ता दल में शामिल अधीक्षण अभियंता अपने पदस्थापन अंचल को छोड़कर अन्य किसी भी प्रमंडल की योजनाओं की जांच करेंगे। उड़नदस्ता दल मुख्य अभियंता (गुणवत्ता अनुश्रवण) के नियंत्रण में कार्य करेंगे।


राज्य में 10 टीमें गठित

विभाग के अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण कार्यों में ईंट, कंक्रीट, बालू, गिट्टी आदि सामाग्रियों की जांच केंद्रीय प्रयोगशाला में कराई जा रही है। इसके लिए प्रयोगशालाओं में 55 से अधिक आधुनिक यंत्रों का उपयोग किया जाता है। ये मशीनें पुरानी, निर्माणाधीन और भविष्य की संरचनाओं के गहन परीक्षण के लिए सक्षम है। 


विभागीय सचिव कुमार रवि ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चत करने के लिए नई जांच टीम का गठन किया गया है। यह मजबूत, टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण भवनों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जांच के बाद उड़नदस्ता दल की जांच रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। उड़नदस्ता दल की ओर से एकत्र सैंपल की जांच अंचल स्तरीय या केंद्रीय प्रयोगशाला में कराई जाएगी। विभागीय स्तर पर चल रहे भवनों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो, इसको ध्यान में रखते हुए समय- समय पर विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।