ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Birth certificate: बिहार में अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नहीं...

Birth certificate: बिहार में अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, जानिए अब कहां बनेंगे।

Birth certificate: बिहार सरकार ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बदलाव की पहल की है। अब शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सुविधा देने की मांग भी उठी है।

13-May-2025 08:02 AM

By First Bihar

Birth certificate:  बिहार में अब ग्राम पंचायतों में भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र दिया जायेगा।अब पंचायत सचिव को प्रमाणपत्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।लोगों को अब प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़े इसके लिए सभी पंचायत सरकार भवन में में इस तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी | 

 

दलालों की सक्रियता और भीड़ बनी परेशानी अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार, प्रखंड कार्यालयों में प्रमाण पत्र बनवाने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई थी। एक ही काउंटर पर सैकड़ों लोग जुटते थे, जिससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनती थी। कई जिलों से यह भी शिकायत आई कि प्रखंड कार्यालयों में दलालों की सक्रियता बढ़ गई है, जो सामान्य लोगों से पैसे लेकर प्रमाणपत्र दिलाने का दावा करते हैं।


शहरी क्षेत्र में रजिस्ट्रार के पास जिम्मेदारी, लेकिन आपत्ति भी शहरी इलाकों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के रजिस्ट्रार कार्यालय को दी गई है। हालांकि, इस व्यवस्था पर भी आम जनता ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि रजिस्ट्रार कार्यालय में न तो पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही सही तरीके से प्रक्रिया होती है, जिससे उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है।


वार्ड स्तर पर सुविधा की मांग स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने राज्य सरकार से मांग थी कि प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा अब वार्ड स्तर पर दी जाए, ताकि आम जनता को सुविधा हो और उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।