ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड...

Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान

Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति अपनाते हुए राज्यभर में अभियान तेज किया है। उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के बाद जिलाधिकारियों को वाद दायर कर भूमि मुक्त कराने और लैंड बैंक बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

13-Feb-2026 01:01 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए व्यापक प्रशासनिक अभियान शुरू कर दिया है। उच्चतम न्यायालय की सख्त टिप्पणी के बाद इस कार्रवाई में और तेजी लाई गई है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी।


कैडेस्ट्रल सर्वे में दर्ज उन सरकारी जमीनों की पहचान की जा रही है, जिन पर विधिसम्मत बंदोबस्ती नहीं हुई है और जो फिलहाल निजी कब्जे में हैं। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसी भूमि को चिह्नित कर विधिक प्रक्रिया के तहत वाद दायर कर उसे मुक्त कराया जाए।


एसएलपी (सी) संख्या 4337/2025, विनोद गांधी बनाम डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, मदुरई मामले में 22 जनवरी 2026 को उच्चतम न्यायालय ने अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि राज्यहित किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके बाद मुख्य सचिव के निर्देश पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिलों को त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।


प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिकता के आधार पर अवैध कब्जा हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया जाए और इसकी नियमित निगरानी व प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित की जाए। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकारी भूमि राज्य की अमूल्य संपत्ति है। इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न स्वीकार्य है और न सहनीय। अधिकारियों की लापरवाही से राज्यहित प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी।


सरकार की योजना अंचलवार सरकारी जमीन को सुरक्षित कर लैंड बैंक तैयार करने की है, ताकि औद्योगीकरण, आधारभूत संरचना विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध हो सके। इससे निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।


पिछले दो महीनों में भूमि सुरक्षा को लेकर कई परिपत्र जारी किए जा चुके हैं। अब जिला स्तर पर सख्त क्रियान्वयन शुरू हो गया है। साफ संकेत है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन कठोर और सक्रिय रुख अपनाएगा, ताकि विकास परियोजनाओं में कोई बाधा न आए।