BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
12-Mar-2026 05:28 PM
By First Bihar
PATNA:ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब बिहार में देखने को मिल रहा है। बिहार में घरेलू रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। यहां तक कि 3 दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट, हॉस्टल पर खासा असर पड़ा है। कई तो गैसे सिलेंडर नहीं रहने से बंद हो गये हैं। लोगों की इस बड़ी समस्या को देखते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा ? प्रधानमंत्री जी ..
"प्रधानमंत्री लाइन लगवाओ योजना ( PMLLY ) " के अंतर्गत मोदी जी ने पहले नोट बदलने के लिए लाइन लगवाई , फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगवाई और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगवा रहे हैं ...अपने को चमकाने - दिखाने की बीमारी से ग्रस्त , आपदा - विपदा - इमरजेंसी को जश्न के इवेंट में तब्दील कर आम जनता के जख्मों पर नमक - मिर्ची रगड़ने, कुरेदने के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री जी.. बस इस बार फिर से अगर आप थाली - कटोरा या खाली गैस सिलेंडर ही पिटवा देते , दीया - मोमबत्ती - पटाखे जलवा देते , तो तमाशा खड़ा करने का आपका प्रयोजन भी पूरा हो जाता और आपको महावतार मान पूजने वाले आपके अनन्य भक्तों को सिलेंडर का जिक्र करने की बजाए " महामानव नरेंदर .. नरेंदर .. नरेंदर " का जयकारा लगाने का एक और बहाना मिल जाता...!!
वही घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोग कतार में नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है। मोबाइल पर गैस सिलेंडर की बुकिंग भी बंद है। लोग परेशान हैं और सरकार के अधिकारी कह रहे हैं कि गैस की किल्लत नहीं है, लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी जा रही है। लेकिन आम लोगों का कहना है कि स्थिति यह है कि 90 रुपये किलो बिकने वाला गैस आज वो 300 रुपये किलो सिलेंडर में भरवा रहे हैं। पटना में रहकर नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों और आम लोगो का यह कहना है।
पटना में गैस की कालाबाजारी हो रही है। स्थिति यह है कि आज 300 रुपये देने पर भी एक किलो गैस नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय दुकानदार जो गैस भरकर छोटे सिलेंडर में बेचते हैं उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिये है। उनका कहना है कि गैस है ही नहीं तो हम कहां से छोटे सिलेंडर में गैस भरेंगे। पटना में रह कर तैयारी करने वाले छात्र अब अपने-अपने गांव के लिए रवाना हो गये हैं। उनका कहना है कि गांव में जलावन की कमी नहीं है। पटना में रहेंगे तो भूखे मर जाएंगे, इसलिए जो छात्र यहां हैं वो भी गांव के लिए रवाना हो गये हैं।