बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
10-Dec-2025 11:50 AM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में विदेश में रहने वाले मतदाताओं ने भी मताधिकारी का प्रयोग किया है. एक-दो नहीं बल्कि 298 वोटर जो वर्तमान में सऊदी अरब, कुवैत व अन्य जगहों पर हैं, उनलोगों के नाम पर बिहार के एक विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया गया है. मंगलवार को लोकसभा में यह मामला उठा .भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह मसला उठाया है.
लोकसभा में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे एसआईआर पर चर्चा करते हुए कहा कि, बिहार में एक सीट है ढाका. यहां से 178 वोट से राजद जीता. इसमें 298 लोग ऐसे हैं अध्यक्ष महोदय, आपकी जानकारी के लिए बता दें, 298 लोग ऐसे हैं जो विदेश में बैठे हुए हैं. दुबई और कुवैत में बैठे हुए हैं .उनलोगों ने यहां वोट डाल दिया.
मंगलवार को लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार विधानसभा चुनाव में ढाका विधानसभा क्षेत्र के 298 सऊदी अरब, कुवैत सहित विदेश में रहने वाले मतदाताओं के नाम पर फ़र्ज़ी वोटिंग किए जाने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि जितने वोट से राजद प्रत्याशी चुनाव जीते उससे ज्यादा वैसे लोगोंं के नाम पर वोट डाले गए जो विदेश में रह रहे हैं. यानि वोकस वोटिंग की गई।
बता दें, ढाका विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पवन जायसवाल 178 वोटों से चुनाव हार गए. राजद प्रत्याशी फैसल रहमान ने जीत दर्ज की है. चुनाव के बाद अब नये मामले का खुलासा हुआ है कि विदेश में रहने वाले लोगों ने भी ढाका में वोट डाल दिए. बता दें, ढाका विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग कराने के मामले में 6 प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. फर्जी मतदान करने-कराने के आरोप में 15 पुरूष-महिला मतदाताओं को गिरफ्तार भी किया गया था. अल्पसंख्यक बाहुल्य चिन्हित गांवों में फर्जी मतदान के आरोप में चुनाव पीठासीन अधिकारी ने पचपकडी थाना कांड सं०-177 , 178, 179 , कुंडवा चैनपुर थाना कांड सं०- 311 , 312 , 313 दर्ज किया है. इस मामले को पटना हाईकोर्ट में ले जाने की तैयारी है.