PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
11-Nov-2025 07:10 PM
By First Bihar
Bihar Exit Poll : बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बिहार में अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट गये शाम 5 बजे तक कुल 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। शाम 6 बजे वोटिंग प्रतिशत और बढ़ेगा। चुनाव के समापन के बाद अब सबकी नजर 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है। लेकिन इससे पहले आए एग्जिट पोल ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने जो सर्वे किये थे उस एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गये हैं। जो इस बात का संकेत दे रहा है कि इस बार एनडीए की वापसी हो रही है। लगभग सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बढ़त दिखाई जा रही है। जोड़ी मोदिये नीतीश के हिट होई पवन सिंह का यह गाना चुनाव-प्रचार में खूब सुनने को मिल रहा था, इस गाने पर कार्यकर्ताओं के डांस का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस गाने के बोल सच साबित होने की संभावना नजर आ रही है।
एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी मतदाताओं के दिल में असर छोड़ती दिख रही है। MATRIZE-IANS के एक्जिट पोल में NDA को 147-167 सीट और महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है। वही POLSTRAT के एक्जिट पोल में भी NDA को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। जिसमें NDA को 133-148 सीट, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीट मिलने की उम्मीद है। जबकि दल के अनुसार BJP को 68-72 और JDU को 55-60 सीट, LJP (RV) 9-12, हम 1-2 और RLM को 0-2 सीट मिल सकती है।
जबकि JVC एग्जिट पोल में भी NDA को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एनडीए को 135-150 सीटें, महागठबंधन को 88-103 सीटें और अन्य के खाते में 3-6 सीटें मिलने की संभावना जतायी जा रही है। वही पोल्स ऑफ पोल्स (3 एगिज्ट पोल्स) के अनुसार NDA की बिहार में वापसी होने जा रही है। एनडीए को 138-155 सीटें मिल सकती है। जबकि महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2, अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है। वही पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल की माने तो NDA को 133-148 सीटें मिल सकती है। महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें, जनसुराज को 0-2 सीटें एवं अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।