ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान,...

Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से...

ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के 7 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है. जांच में 17 जमीन के दस्तावेज, चारपहिया गाड़ियां, नकद राशि और गैस एजेंसी से जुड़े कागजात मिले हैं

17-Mar-2026 05:43 PM

By Viveka Nand

 Bihar News: ऊर्जा विभाग के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अकूत संपत्ति की जानकारी लगी है. आर्थिक अपराध इकाई ने जयनगर में पदस्थापित ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के खिलाफ आय से लगभग 63 फ़ीसदी संपत्ति अधिक अर्जित करने का केस दर्ज किया. इसके बाद आज 17 मार्च को मनोज कुमार रजक से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस कांड में कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के अलावे भाई संजय रजक को सह अभियुक्त बनाया गया है.

आर्थिक अपराध इकाई ने इंजीनियर के दरभंगा, जयनगर, निर्मली, सुपौल के करजाइन समेत सात आवासीय कार्यालय एवं व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमारी की गई.जिसमें जमीन के कुल 17 दस्तावेज मिले हैं. भूमि के कागजात जो मिले हैं वो दरभंगा,अररिया, एवं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से संबंधित है. जिसका बाजार मूल्य 3 करोड़ से अधिक का है. दस्तावेजों का मूल्य लगभग एक करोड़ रूपया है. दो चार पहिया वाहन जिसमें स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर मिला है. बैंक में जमा राशि 4,25000 रू व तलाशी के दौरान 105000 रू नकद मिले हैं. 

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक ने अपने भाई के नाम पर एचपी गैस एजेंसी चलाते हैं. जिसका नाम इंजीनियर एचपी गैस ग्रामीण वितरक है . यह एजेंसी संजय रजक के नाम पर खरीदे गए भूखंड को मनोज कुमार रजत के नाम पर ट्रांसफर करने के बाद खोला गया है. मनोज कुमार रजक उक्त गैस एजेंसी के नाम पर खरीदे गए स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कार्यालय में सरकारी कार्य में प्रयुक्त दिखाते हुए सरकारी खजाने से किराया बैंक अकाउंट में लिया जाता है. जांच के दौरान मनोज कुमार रजक के गांव में तीन भवन, गोदाम बनाए जाने के साक्ष्य मिले हैं. निर्मली में भी एक गोदाम तथा दरभंगा शहर में एक आवासीय मकान बनाया गया है, जिसका मूल्याकन किया जा रहा है. 

तलाशी के दौरान यह भी साक्ष्य मिला है कि कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार राजक के नेपाल में अपने ही निकटवर्ती रिश्तेदार से गैर कानूनी तरीके से विवाह करने के लिए उसके नाम पर हरिपुरा जिला सुनसरी नेपाल में घर का निर्माण कर रहे हैं. इसके लिए मजदूर अपने पैतृक गांव से भेजते हैं .पत्नी वीणा श्री भारती के नाम पर दरभंगा के बिरौल पथ पर एक पेट्रोल पंप खोले जाने के लिए लीज पर जमीन लिए जाने के पेपर मिले हैं.