petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
14-Nov-2025 07:34 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे अब आने शुरू हो गये हैं। रूझान के अनुसार बिहार में भारी बहुमत में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार के मधुबनी जिले के 32 बेनीपट्टी विधान सभा से BJP के बिनोद नारायण झा 23,932 मतों से जीत गये हैं। बिनोद नारायण झा को 87153 जबकि कांग्रेस के नलनी रंजन उर्फ रूपम झा को 63221 हजार मत मिला है। वही वारसलीगंज से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता चुनाव जीत गईं हैं, अनीता देवी ने बीजेपी की प्रत्याशी अरुणा देवी को भारी मतों के अंतर से चुनाव हरा दिया है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार रहे।
बता दें कि इससे पहले अनीता देवी ने लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाई थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुंगेर में ललन सिंह के खिलाफ कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन इसके लिए खरमास में पहले अशोक महतो ने अनीता देवी से शादी की। शादी के 24 घंटे के अंदर लालू ने अपने हाथ से नई नवेली दुल्हन को राजद का सिंबल सौंपा था। अब तक बैक डोर से पॉलिटिक्स करने वाले अशोक महतो ने पहली बार पॉलिटिक्स में कदम रखा था।
लेकिन ललन सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव अनिता देवी ने लड़ा जरूर लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद अशोक महतो ने हार नहीं मानी और पत्नी अनीता देवी को वारसलीगंज से आरजेडी के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ाया लेकिन इस बार अनिता देवी और अशोक महतो के किस्मत ने साथ दिया। यही कारण है कि अनिता देवी ने बीजेपी की प्रत्याशी अरुणा देवी को हरा दिया। सांसद बनने ने अनीता देवी को सफलता तो नहीं मिली लेकिन विधायक वो बन गयी। अनिता देवी और अशोक महतो की खुशी का ठिकाना नहीं है। वही समर्थकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने एनडीए की जीत को जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की विजय बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन को 205 से भी अधिक सीटों पर मिली जीत यह स्पष्ट करती है कि राज्य की जनता ने स्थिर शासन, सुशासन और निरंतर विकास को प्राथमिकता दी है। जायसवाल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते वर्षों में जो कार्य हुए, उनकी बदौलत जनता ने एक बार फिर गठबंधन को भारी बहुमत दिया है।
सांसद जायसवाल ने विपक्ष पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “जो लोग हर घर सरकारी नौकरी बांटने जैसे अव्यावहारिक और भ्रम फैलाने वाले वादों पर चुनाव लड़ रहे थे, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। ऐसे झूठे दावों को ध्वस्त कर बिहार के मतदाताओं ने दिखा दिया है कि वे नारे नहीं, नीतियों पर भरोसा करते हैं।” उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम इस बात का सबूत है कि बिहार की जनता भावनात्मक छलावे में नहीं आती, बल्कि जमीन पर हुए कामों को देखकर अपने वोट का निर्णय लेती है।
जायसवाल ने कहा कि एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत से गठबंधन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जनता की उम्मीदें पहले से कहीं अधिक हैं और उन्हें पूरा करना सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार को विकसित राज्य बनाने के रोडमैप पर तेजी से आगे बढ़ेगा—चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, सड़क-पुलों का निर्माण, उद्योगों का विस्तार या युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करना। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले पांच वर्षों में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। सांसद ने राज्य की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा, “बिहार के लोगों ने जो भरोसा दिया है, हम उस पर खरे उतरेंगे। यह जीत सिर्फ एनडीए की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जो मजबूत और समृद्ध बिहार का सपना देखता है।”