ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / bihar / 3 अक्टूबर के बाद NDA सीट शेयरिंग पर फैसला: फर्स्ट बिहार के मंच...

3 अक्टूबर के बाद NDA सीट शेयरिंग पर फैसला: फर्स्ट बिहार के मंच पर दिलीप जायसवाल ने किया खुलासा, कहा..इस दिन पटना में होगी बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। पटना में प्रदेश नेतृत्व सभी जिलों के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेगा। जिलों से 15–20 नेताओं को बुलाया जाएगा। बैठक में उम्मीदवार चयन पर चर्चा होगी।

21-Sep-2025 08:01 PM

By First Bihar

BHOJPUR: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ी तैयारी की है। 24 और 25 सितंबर को बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व बिहार के सभी जिलों के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सभी जिलों से 15 से 20 प्रमुख नेताओं को पटना में होने वाली बैठक में बुलाया जाएगा। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी।


दरअसल फर्स्ट बिहार के शाहाबाद कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आरा स्थित एक होटल में पहुंचे थे। इस दौरान चैनेल हेड कुमार प्रबोध से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बातें कही। कहा कि सभी जिलों की अलग–अलग मीटिंग में उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी। 


जिलों से आने वाले सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ–साथ जिलाध्यक्षों को भी पटना बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर तक एनडीए का विधानसभा कार्यकर्ता चलेगा। 3 अक्टूबर के बाद एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत तय हो जाएगी। बिहार चुनाव की घोषणा के साथ ही एनडीए सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।