बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
10-Nov-2025 04:42 PM
By SANT SAROJ
BIHAR ELECTION:- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुपौल जिले की पाँच विधानसभा सीटों सुपौल,पीपरा, त्रिवेणीगंज,निर्मली और छातापुर पर कल मतदान होगा। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और जिला प्रशासन मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
बता दें कि दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. मतदान से 72 घंटे पहले इंडो-नेपाल सीमा को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है ताकि सीमा पार से किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों,शराब या नकदी के आवागमन पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट पर हैं।
वहीं बीएसएस कॉलेज मैदान,सुपौल से जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है।मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश,ईवीएम और सुरक्षा सामग्रियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिकारियों की निगरानी में सभी दल शांतिपूर्वक अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए।
जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम सावन कुमार ने बताया कि हरेक बूथ पर बेवकास्टिंग अनिवार्य किया गया है। इसके अलावे जो प्रजायडिंग ऐप के माध्यम से प्रत्येक 2 घंटे पर उनके बूथ पर कितना वोट हुआ है वह भी ऐप पर डालेंगे और शाम को पांच बजे भी डालेंगे और क्लोजप के समय भी डालेंगे ये अनिवार्य है इसके अलावे 17 सी सभी पोलिंग एजेंट को देना है।