ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar Election 2025: अखिलेश यादव 1 नवंबर से करेंगे बिहार में चुनावी आगाज़,...

Bihar Election 2025: अखिलेश यादव 1 नवंबर से करेंगे बिहार में चुनावी आगाज़, छह जनसभाओं को करेंगे संबोधित

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पत्नी डिंपल के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन के पक्ष में प्रचार करेंगे। 01 नवंबर से बिहार में 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ भी मंच साझा करेंगे।

28-Oct-2025 08:06 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में दो चरण में चुनाव होने हैं। पहला 6 और दूसरा 11 नवम्बर को सभी 243 सीटों पर मतदान होंगे। 14 नवम्बर को मतों की गिनती होगी जिसके बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। नामांकन के बाद अब तमाम पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में लगी हुई है। इसी क्रम में महागठबंधन ने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव को स्टार प्रचारक बनाया है।


 01 नवम्बर से अखिलेश यादव बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान 6 चुनावी जनसभाओं को वो संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव इस दौरान एक महागठबंधन की संयुक्त जनसभा में शामिल होंगे। इस जनसभा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता भी शामिल होंगे। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी इस चुनाव प्रचार में शामिल होंगी। 


31 अक्टूबर को अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ पटना पहुंचेंगे। बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद तेजप्रताप सिंह यादव यूपी के करहल के विधायक हैं। जो अखिलेश यादव का भतीजा है। लालू और अखिलेश रिश्तेदार हैं। इसलिए इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में वो रिश्तेदारी निभाने आ रहे हैं, रिश्तेदारी निभाने का यह बढ़िया मौका अखिलेश यादव को मिला है। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। सपा प्रमुख ने बिहार चुनाव की घोषणा से पहले ही तेजस्वी यादव के समर्थन की घोषणा कर दी थी। पटना,पूर्णिया,कटिहार,भागलपुर,कैमूर, पूर्वी चंपारण, गया, सीवान और बक्सर में अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।