ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड,...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार

बिहार बोर्ड में तैनाती के दौरान 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तत्कालीन उप सचिव सुनील कुमार को बड़ा दंड मिला है। करीब 10 साल चली विभागीय कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने रिटायर हो चुके अधिकारी की 100 फीसदी पेंशन जब्त करने का आदेश जारी

14-Mar-2026 02:09 PM

By Viveka Nand

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को दंड मिला है. बिहार बोर्ड में पोस्टिंग के दौरान उक्त अधिकारी की रिश्वतखोरी का खुलासा हुआ था. निगरानी ब्यूरो ने उक्त अधिकारी को 50 हजार रू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. 10 सालों की सुनवाई के बाद अब जाकर उक्त अधिकारी जो सेवानिवृत हो गए हैं, उन्हें दंड दिया गया है. 

50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार

निगरानी ब्यूरो ने 20 मई 2015 को बिहार बोर्ड में पदस्थापित तत्कालीन उप सचिव सुनील कुमार को ₹50000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. इस आरोप में सुनील कुमार को 11 जून 2015 के प्रभाव से निलंबित किया गया था. जेल से निकलने के बाद शिक्षा विभाग के उक्त अधिकारी के खिलाफ 12 अक्टूबर 2015 को विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया. इन पर आरोप था कि इनका कृत्य लोक सेवक नियमावली के खिलाफ है. इनके खिलाफ निगरानी थाने में 20 मई 2015 को केस दर्ज हुआ. इन्होंने परिवादी मदन बिहारी सिंह से लालजी सिंह सुदर्शन उच्च माध्यमिक विद्यालय तारनपुर का इंटरमीडिएट काउंसिल से संबद्धता प्रदान करने के लिए रिश्वत मांगा था. रिश्वत लेते निगरानी ब्यूरो ने इन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार भी किया. 

भ्रष्ट अधिकारी की पेंशन राशि 100 फीसदी हुआ जब्त

विभागीय कार्यवाही में भ्रष्ट अधिकारी सुनील कुमार के खिलाफ आरोप पूर्णरूपेण सही पाए गए. लंबी सुनवाई के बाद अब विभाग ने दंड देने का निर्णय लिया है . सुनील कुमार जो वर्तमान में रिटायर हो गए हैं, इनके पेंशन को 100 फीसदी जब्त करने का निर्णय लिया गया है. शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन मनोरंजन कुमार ने 13 मार्च 2026 को यह आदेश जारी किया है.