ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट...

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुब्बारे जमीन पर गिर गए, जबकि सम्राट चौधरी के गुब्बारे आसानी से आसमान में उड़ गए। इस वाक्या ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

22-Mar-2026 06:26 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह के दौरान एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। राज्य के 114वें स्थापना दिवस के मौके पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुब्बारे उड़ाने की कोशिश की, लेकिन गुब्बारे आसमान में उड़ने के बजाय जमीन पर ही गिर पड़े। एक बार नहीं, बल्कि दो बार ऐसा हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों का ध्यान इस ओर चला गया। बाद में मंच के नीचे मौजूद लोगों ने उन गुब्बारों को उठाकर आसमान में उड़ाने की कोशिश की, जबकि मुख्यमंत्री मंच से यह सब देखते रहे। वहीं, इसी दौरान सम्राट चौधरी द्वारा उड़ाए गए गुब्बारे आसानी से आसमान में उड़ते नजर आए, जो समारोह में चर्चा का विषय बन गया।


बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में ‘मिनी बिहार’ की झलक देखने को मिल रही है और बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। 22 से 24 मार्च तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये हैं। 23 मार्च को बॉलीवुड गायक शान प्रस्तुति देंगे, जबकि 24 मार्च को पापोन समापन समारोह में अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे। इसके अलावा सिंगर सोना महापात्रा भी अपने फ्यूजन अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।


इस मौके पर राज्यवासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं, निशांत कुमार ने भी बिहार दिवस पर लोगों को बधाई दी और अपने पैतृक स्थान बख्तियारपुर पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सीढ़ी घाट पर आयोजित गंगा आरती में भी भाग लिया।